नई दिल्ली, मार्च 6 -- पश्चिम एशिया में बढ़ते युद्ध तनाव के बीच कतर के ऊर्जा मंत्री साद अल-काबी ने एक ऐसी चेतावनी दी है जिससे ग्लोबल मार्केट के निवेशकों में टेंशन आ गई है। इस बयान ने शुक्रवार को वैश्विक वित्तीय बाजारों में अचानक हलचल मचा दी। उनकी टिप्पणी के बाद भारतीय शेयर बाजार समेत दुनिया के कई बाजारों में तेज गिरावट देखी गई और तेल की कीमतों में भी तेजी दर्ज की गई।क्या कहा कतर के मंत्री ने? ब्रिटेन के अखबार फाइनेंशियल टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में अल-काबी ने कहा कि अगर पश्चिम एशिया में युद्ध और तेज हुआ तो दुनिया की इकोनॉमी पर इसका बुरा असर पड़ सकता है। उन्होंने चेतावनी दी कि संघर्ष बढ़ने की स्थिति में खाड़ी क्षेत्र के ऊर्जा निर्यातक देशों को कुछ ही दिनों में उत्पादन बंद करना पड़ सकता है। ऐसा होने पर कच्चे तेल की कीमतें बढ़कर 150 डॉलर प्र...