श्रावस्ती, अप्रैल 29 -- गिरंटबाजार,संवाददाता। हरदत्तनगर गिरंट थाना पुलिस ने तेल डाल कर पत्नी को जलाने के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी पर पीड़िता के पिता ने मामला दर्ज कराया था। हरदत्तनगर गिरंट थाने के जब्दी निवासी गोलू उर्फ अर्पित पुत्र राम बरन वर्मा पर तेल डाल कर पत्नी को जलाने का आरोप लगाया गया था। पांच दिन रूबी पत्नी गोलू संदिग्ध परिस्थितियों में जल गई थी। जिसका इलाज बहराइच में चल रहा है। पीड़िता के पिता ने गोलू पर तेल डाल कर जलाने का आरोप लगाया था। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज करके खोजबीन शुरू की थी। बुधवार को आरोपी कहीं भागने की फिराक में था। यह भी पढ़ें- दहेज में बाइक न मिलने पर युवती को दिया तलाक इस पर पुलिस ने शंकरपुर चौराहा से नवावगंज जाने वाले पक्के मार्ग पर जब्दी मोड़ के पास हरवंशपुर में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इ...