भागलपुर, फरवरी 27 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। भागलपुर पुलिस ने एक तेल टैंकर से बड़ी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है। बरारी थाना पुलिस ने विक्रमशिला टीओपी के पास छापेमारी कर 3773.625 लीटर विदेशी शराब जब्त की। इस मामले में पुलिस ने मौके से दो अंतर जिला तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। इनकी पहचान 25 वर्षीय मो. इरफान सकरा फरीदपुर और 23 वर्षीय मो. जावेद सकरा बाजिद के रूप में हुई है। एसएसपी को बुधवार को सूचना मिली थी कि भागलपुर की ओर से एक सफेद रंग का टैंकर नवगछिया की तरफ जा रहा है। जिसमें अवैध शराब छिपाई गई है। सूचना पर नगर पुलिस अधीक्षक और पुलिस उपाधीक्षक नगर-01 के नेतृत्व में बरारी थानाध्यक्ष बिट्टू कुमार कमल समेत अन्य अधिकारियों की एक विशेष टीम गठित की गई। गठित टीम ने ...