फतेहपुर, अप्रैल 16 -- बिंदकी। बांदा सागर मार्ग में तेल टैंकर ने चार वर्षीय बच्ची को कुचल दिया। हादसा होते ही भीड़ जुटी तो चालक फरार हो गया। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को लेकर सीएचसी पहुंची। दुर्घटना के बाद परिजनों में चीख पुकार मच गई। कोतवाली क्षेत्र के जफराबाद गांव निवासी सोनू ट्रक चालक है व ललौली रोड में मकान बनाकर पत्नी सोनम, पांच वर्ष के पुत्र ऋषि व चार वर्षीय पुत्री सेजल समेत परिवार के साथ रहता है। इन दिनों गाड़ी लेकर इंदौर काम से गया हुआ है। गुरुवार की शाम को बिंदकी से बांदा की ओर एक तेल टैंकर जा रहा था। तभी चार वर्षीय मासूम सेजल चपेट में आ गई और टैंकर मासूम को कुचलते हुए निकल गया। हादसा होते ही मौके पर भारी भीड़ लग गई। वही टैंकर चालक सड़क किनारे गाड़ी खड़ी कर मौके से भाग खड़ा हुआ। दुर्घटना होते ही परिजनों और राहगीरों की भीड़ जुट गई...