रांची, मार्च 20 -- मुरहू, प्रतिनिधि। खूंटी जिले के मुरहू थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे एक भीषण सड़क हादसे में चार लोग घायल हो गए, जब एक तेल टैंकर और कार के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। यह दुर्घटना उस समय हुई, जब कार सवार लोग बंदगांव से मुरहू की ओर जा रहे थे, जबकि दूसरी ओर से तेज रफ्तार में टैंकर आ रहा था। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार लोगों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। हादसे के तुरंत बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल सदर अस्पताल, खूंटी पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।दो घायलों की हालत गंभीर:इस दुर्घटना में एक युवती सहित चार लोग घायल हुए हैं। इनमें कोचांग निवासी मनु सोय और सवानिया, बंदगांव निवासी गोंडा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.