तेल टैंकर और ई-रिक्शा की भिड़ंत, नौ घायल
शाहजहांपुर, जुलाई 24 -- जैतीपुर। थाना गढ़िया रंगीन क्षेत्र के गांव घसा कल्यानपुर के पास शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे तेल टैंकर और ई-रिक्शा की आमने-सामने की टक्कर में नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। इनमें ई-रिक्शा चालक और एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार अमरेड़ी गांव की आठ महिलाएं और बच्चे ई-रिक्शा से गढ़िया रंगीन बाजार जा रहे थे। ई-रिक्शा घसा कल्यानपुर निवासी बृजेश चला रहा था। घसा कल्यानपुर के पास सामने से आ रहे तेल टैंकर ने ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी। यह भी पढ़ें- Biharsharif News: तेज रफ्तार बाइक और ई-रिक्शा में टक्कर, 4 महिला यात्री घायल टक्कर इतनी भीषण थी कि ई-रिक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.