प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 22 -- मानिकपुर, हिन्दुस्तान संवाद। गांव के बाहर लगे विद्युत ट्रांसफॉर्मर का तेल चोरी होने के बाद जल गया, जिससे गांव के लोग अंधेरे में रहने का मजबूर है। आरोप है कि इस बार दूसरी बार ऐसा हुआ है। मानिकपुर थाना क्षेत्र के पूरे दत्तू बड़गौं गांव निवासी संतोष मिश्रा ने बताया कि गांव के बाहर विद्युत ट्रांसफॉर्मर लगा है। बीती रात ट्रांसफॉर्मर का तेल चोर निकाल ले गए जिससे ट्रांसफॉर्मर जल गया। ट्रांसफॉर्मर जलने से पूरे गांव की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। आरोप है कि इसके पहले भी गांव के ट्रांसफॉर्मर का तेल निकाले जाने के बाद ट्रांसफॉर्मर जल गया था। ग्रामीणों ने मामले की जानकारी विभागीय अधिकारियों को दिया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। गांव के सुशील मिश्रा, मूलचन्द्र मिश्रा, बच्चा, संतोष मिश्रा, राजेश मिश्रा, लालजी मिश्रा आदि ने वि...