चंदौली, फरवरी 28 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। अलीनगर थाना क्षेत्र के बिछड़ी में टैंकरों से अवैध रूप से संचालित तेल कटिंग (तेल चोरी) का खुलासा होने के बाद अलीनगर पुलिस ने एक हेड कांस्टेबल सहित 14 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इसमें दो लोग अज्ञात हैं। अलीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक की तहरीर पर अलीनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। नगर के बिछड़ी वार्ड में तेल गोदाम पर डीजल तेल चोरी होने की शिकायत एडीजी जोन वाराणसी को मिली थी। शिकायत के आधार पर शुक्रवार को एडीजी के निर्देश पर एसओजी और सर्विलांस टीम ने छापेमारी की थी। इस दौरान दस हजार नगदी सहित दो कार, दो टैंकर, ड्रम, तेल निकालने के उपकरण बरामद हुए थे। वही गोदाम से 950 लीटर तेल बरामद हुआ था। पुलिस मौके से आठ लोगों को हिरासत में ली थी। इसके बाद देर रात पुलिस ने इस मामले में 14 के खिलाफ म...