बरेली, मार्च 29 -- इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की ओर से रविवार को आईएमए हॉल में अनौपचारिक बैठक व प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इसमें आईएमए के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनिल अग्रवाल ने भाग लिया। उन्होंने बताया कि वे रामनवमी के विशेष कार्यक्रम में शामिल होने के लिए यहां आए थे और आयोजन की सराहना की। बैठक के दौरान डॉक्टरों और विशेषज्ञों ने इजरायल-ईरान युद्ध के वैश्विक और स्थानीय प्रभावों पर चर्चा की। विशेषज्ञों का कहना है कि युद्ध के कारण कच्चे तेल और प्राकृतिक गैस की कीमतों में वृद्धि से परिवहन और उत्पादन लागत बढ़ सकती है, जिसका असर स्वास्थ्य सेवाओं के खर्च पर पड़ सकता है। हालांकि, डॉक्टरों ने स्पष्ट किया कि भारत दवाओं और सर्जिकल उपकरणों का बड़ा निर्यातक है, इसलिए जीवन रक्षक दवाओं की कमी की फिलहाल कोई संभावना नहीं है। साथ ही अस्पतालों को आवश्यक सं...