हरदोई, अप्रैल 22 -- गोपामऊ। "साहब, तेल दिलवा दीजिए. कटाई और खदाई में काफी समस्या हो रही है" यह आवाज इस समय क्षेत्र के किसानों और आम नागरिकों की है। पिछले दो-तीन दिनों से नगर व आसपास के इलाके में डीजल-पेट्रोल की किल्लत ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। एक ओर शादियों का मौसम चल रहा है तो दूसरी ओर गेहूं की कटाई और खेतों की खदाई का काम जोरों पर है। ऐसे में तेल की अनुपलब्धता ने किसानों के सामने गंभीर संकट खड़ा कर दिया है। हालत यह है कि कई पेट्रोल पंपों पर तेल पूरी तरह खत्म हो चुका है। अपना पेट्रोल पंप के मैनेजर सुबोध मिश्रा के अनुसार, तेल का ऑर्डर दिया जा चुका है और जल्द ही सप्लाई आने की उम्मीद है। यह भी पढ़ें- शादी को दो दिन, अब तो सिलेंडर दिला दीजिए वहीं शाह फिलिंग स्टेशन के मालिक डॉ. फैज खान ने बताया कि शाम तक आपूर्ति बहाल होने की संभावना ...