नई दिल्ली, अगस्त 29 -- गलती से तेल अगर गिर जाए तो मुसीबत आ जाती है। इसे साफ करने में समय भी लगता है, मेहनत भी लगती है और साथ ही आपका पोछा भी गंदा हो जाता है। जिसे धोने का टाइम अलग चाहिए। वहीं अगर साफ करते समय जरा सी लापरवाही हुई तो इस तेल से फिसलने का भी डर रहता है। ऐसे में सिंपल सा हैक आपके काम को आसान बना देगा। अगली बार तेल गिर जाए तो इस सिंपल से हैक को ट्राई करें। ये हैक जमीन, टेबल या किचन में गिरे तेल को साफ करने में मदद करेगा। और अगर गलती से तेल कपड़ों पर गिर गया तो पाउडर वाला हैक भी जान लें, जो धब्बे लगने से बचाएगा। तो सबसे पहले जानें अगर जमीन या किचन के स्लैब पर तेल गिर जाए तो उसे कैसे साफ करें?जमीन पर तेल गिर गया तो साफ करने का हैक जमीन पर या किसी चिकनी सतह पर तेल गिर जाए तो उसे कपड़े से पोंछने की मेहनत ना करें। बल्कि गेंहू का आटा...