नई दिल्ली, मई 18 -- भारत के पास अब कितने दिन का तेल बचा है? यह एक बड़ा सवाल है जो एक बार फिर से उठने लगा है। ईरान और अमेरिका के बीच युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में ईंधन बचाने को लेकर संदेश भी दे दिया है। इस सारी समस्या की जड़ में है स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, जहां से भारत की जरूरत का 30 फीसदी कच्चा तेल आता है। भारत करीब 40 देशों से कच्चा तेल मंगाता है। साल-दर-साल इन सप्लायर्स की लिस्ट बदलती रहती है। भारत को इसकी जरूरत का 90 फीसदी तेल आयात करना पड़ता है। ऐसे में जब भी ग्लोबल चेन सप्लाई किसी मुसीबत के चलते प्रभावित होती है तो यहां पर हालत खराब होने लगती है। सरकारी अनुमान के मुताबिक भारत को हर दिन 55 लाख बैरल कच्चे तेल की जरूरत होती है। क्या है भारत की स्थितिइन तमाम मुश्किल हालात में भारत के पास कितना तेल बचा ...