नई दिल्ली, अगस्त 24 -- आज कच्चे तेल के रेट थोड़े नरम जरूर हुए हैं, लेकिन ब्रेंट क्रूड अभी भी 93 डॉलर के पार है। इस बीच ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 24 अगस्त के लिए पेट्रोल-डीजल के रेट जारी कर दी हैं। वहीं, एलपीजी और सीएनजी के दाम भी आज आपको जान लेना जरूरी है। ब्लूमबर्ग के अनुसार वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (WTI) क्रूड का दाम सुबह 6 बजे के करीब 1.15 डॉलर प्रति बैरल कम होगर 86 डॉलर के नीचे कारोबार कर रहा था और अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड सोमवार को 93.21 डॉलर पर था। इसमें 1.18 डॉल की गिरावट थी।24 अगस्त के पेट्रोल-डीजल के रेट दिल्ली में 1 लीटर बिना एथेनॉल यानी E0 पेट्रोल की कीमत 167.35 रुपये लीटर है। जिस पेट्रोल में केवल 5 प्रतिशत ही एथेनॉल मिला है यानी E5 पेट्रोल का दाम 109.24 रुपये और E20 यानी 20 प्रतिशत मिलावट वाला पेट्रोल 102.12 रुपये...