नई दिल्ली, अगस्त 10 -- कच्चे तेल में तेजी के बाद आज रोजाना की तरह भारत की ऑयल मार्केटिंग पेट्रोलियम कंपनियों ने फ्यूल के रेट जारी कर दी हैं। बिना एथेनॉल वाला पेट्रोल दिल्ली में 167.35 रुपये लीटर है। जबकि साधारण पेट्रोल 102.12 रुपये और XP 95 109.24 रुपये लीटर। बता दें XP100 में 100-ऑक्टेन रेटिंग होती है और यह पूरी तरह से एथेनॉल-मुक्त है। जबकि आम पेट्रोल और XP95 जैसे प्रीमियम ईंधन में एथेनॉल मिला होता है। XP100 को दिसंबर 2020 में लॉन्च किया गया था और इसे खास तौर पर हाई-परफॉरमेंस वाहनों के लिए बनाया गया है जैसे सुपरकार, लग्जरी सेडान और शानदार बाइक्स। बता दें सरकार के एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल (EBP) कार्यक्रम के तहत E20 ईंधन में 20% एथेनॉल और 80% पेट्रोल होता है। केंद्र सरकार और ऑटोमोबाइल कंपनियां ऑटोमोटिव रिसर्च एसोसिएशन ऑफ इंडिया (ARAI) की एक ...