नई दिल्ली, सितम्बर 10 -- कच्चे तेल के दाम में लगी आग की आंच अभी भारत के लोगों पर नहीं पड़ी है। लेकिन, पड़ोस के लोगों की जेब अभी से जलने लगी है। बांग्लादेश, चीन, पाकिस्तान, म्यांमार, श्रीलंका, नेपाल में पेट्रोल के दाम अमेरिका से भी ज्यादा हो गए हैं। ग्लोबल पेट्रोल प्राइसेज डॉट कॉम के मुताबिक तेल के दाम बढ़ने का असर फिर से पेट्रोल-डीजल के रेट पर पड़ने लगा है। ब्रेंट क्रूड 100 डॉलर के पार है और अमेरिकी तेल 100 डॉलर के पास पहुंच रहा है। ऐसे में दुनिया भर के देशों में पेट्रोल-डीजल के दाम तेजी से बढ़ रहे हें। भारत में अभी 3 महीने से भी अधिक समय से रेट जस के तस हैं। यह भी पढ़ें- कच्चे तेल की 'आग' में एलन मस्क से लेकर मुकेश अंबानी की दौलत हो रही 'स्वाहा' अभी भारत की बात करें तो बेंचमार्क दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपये और डीजल 95.20 रुपये लीटर है...