कानपुर, मई 20 -- जंग की तपिश के बीच पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों ने आम आदमी की कमर तोड़नी शुरू कर दी है। एक सप्ताह में करीब चार रुपये प्रति लीटर बढ़ोतरी अब सिर्फ पेट्रोल पंप तक सीमित नहीं रही, बल्कि रसोई, सफर, मकान निर्माण और रोजमर्रा की हर जरूरत को महंगा करने लगी है। कारोबारियों का मानना है कि अगर यही स्थिति रही तो आने वाले महीनों में आम वर्ग का घरेलू बजट पूरी तरह गड़बड़ा सकता है, जबकि बाजार में महंगाई का चौतरफा वार दिखना तय है। फल-सब्जी, राशन, सीमेंट, सरिया और रोजमर्रा के सामान की कीमतें भी बढ़ेंगी। महंगाई का सबसे ज्यादा असर उन परिवारों पर पड़ रहा है, जो रोज निजी वाहन से नौकरी, दुकान या कारोबार के लिए निकलते हैं। पेट्रोल-डीजल महंगा होने का सबसे बड़ा असर ढुलाई पर पड़ता है। आपके अपने अखबार 'हिन्दुस्तान' ने रसोई से लेकर बाजार तक महं...