बलिया, अप्रैल 23 -- बैरिया, हिन्दुस्तान संवाद। पेट्रोल के अभाव में बुधवार की रात अधेड़ की एम्बुलेंस में ही तड़पकर मौत हो गयी। इस घटना के बाद से गांव-घर में मातम पसरा हुआ है।इलाके के पांडेपुर निवासी 50 वर्षीय छट्ठु शर्मा के सीने में रात करीब 10 बजे तेज दर्द होने लगा। परिजनों की सूचना पर जगदेवा के प्रधान सत्येंद्र यादव एक निजी एम्बुलेंस बुलाकर अस्पताल भेजवाया। एम्बुलेंस में तेल समाप्त हो गया। इसके बाद चालक टेंगरही गांव के पास स्थित पेट्रोल पम्प पर पहुंचा। हालांकि ड्राइवर और परिजनों के आग्रह के बावजूद पम्प के कर्मचारी ने तेल समाप्त होने का हवाला देते हुए तेल देने से इंकार कर दिया। यह भी पढ़ें- जिला अस्पताल में राशन डीलर को नहीं मिली ऑक्सीजन, रेफर इसके बाद लोगों ने ग्राम प्रधान को मामले से अवगत कराया। प्रधान का कहना है कि एसडीएम बैरिया को फोन...