चंदौली, मई 16 -- पीडीडीयू नगर, वरिष्ठ संवाददाता। डीजल और पेट्रोल के दाम में शुक्रवार से तीन रुपये बढ़ोत्तरी कर दी गई। इससे आमजन पर महंगाई का अब सीधा असर पड़ने लगेगा। पहले गैस सिलेंडर के दाम बढ़े अब इसके बाद तेल की कीमतों में अचानक वृद्धि से घर से लेकर बाजार तक प्रभावित होने लगा है। जरूरतों को पूरा करने के लिए लोगों को अब अपनी जेब और ढीली करनी पड़ेगी। इसकी चिंता गृहिणी हो या रोज कमाने खाने वालों से लेकर नौकरीपेशा, दुकानदार, व्यवसायी सभी पर तारी हुआ है。 यह भी पढ़ें- निर्यात करना पड़ेगा महंगा, बढ़ेगा खर्चमहंगाई और ट्रांसपोर्ट अर्थशास्त्रियों का मानना है कि तेल की कीमतों में उछाल से ट्रांसपोर्ट की लागत बढ़ना स्वाभाविक है। ऐसे में इसका असर सीधे आमजन पर पड़ेगा। बचत करना मुश्किल होगा। वहीं ट्रांसपोर्टरों का कहना है कि पहले से ही महंगाई कमर तोड़ ...