नई दिल्ली, अगस्त 21 -- अमेरिका द्वारा ईरान की अर्थव्यवस्था को अलग-थलग करने की कोशिश तेज कर करने की वजह से कच्चे तेल की कीमतों में लगी आग भड़क गई है। इससे बाजार में और उथल-पुथल की आशंका बढ़ गई है। ऐसे में पेट्रोल-डीजल के दाम कम होने की उम्मीदों को भी झटका लगा है। ब्लूमबर्ग के मुताबिक अक्टूबर डिलीवरी वाले वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (WTI) क्रूड का दाम 86 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर कारोबार कर रहा है और यह सप्ताह में लगभग 6% की बढ़त पर है। वहीं, अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड गुरुवार को 94 डॉलर के करीब बंद हुआ, जो लगातार पांच सत्रों में चढ़ने के बाद आया है।ईरान पर अमेरिका का वार अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने कहा कि प्रशासन अगले सोमवार को इस पहल का डिटेल देगा। इससे पहले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस कदम को "इकोनॉमिक डी-डे" करार दिया था।...