नई दिल्ली, मार्च 8 -- तेहरान। ईरानी संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बाघेर कलीबाफ ने युद्ध लंबा चलने से तेल की कीमतों में बेतहाशा बढ़ोतरी को लेकर आगाह किया है। रविवार को एक सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने लिखा कि युद्ध ऐसे ही चलता रहा तो न तो तेल बेचने का कोई तरीका होगा, न ही इसे बनाने की काबिलियत बचेगी। कहा कि युद्ध से न सिर्फ अमेरिका, इजरायल, मध्य पूर्व बल्कि पूरी दुनिया पर आर्थिक असर हो रहा है। बता दें कि कच्चे तेल की कीमतें एक सप्ताह में 70 डॉलर प्रति बैरल से बढ़कर 92.69 डॉलर प्रति बैरल हो चुकी हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...