सीवान, मई 14 -- गुठनी,एक संवाददाता। स्थानीय क्षेत्रों में तेल की संभावित किल्लत और बढ़ती कीमतों की चर्चा का असर अब सड़क परिवहन पर भी देखने को मिल रहा है। जिसका असर श्रीकरपुर चेकपोस्ट से यूपी की तरफ आने और जाने वाले वाहनों की आवाजाही में कमी दर्ज की जा रही है। खासकर मालवाहक ट्रक, बसें और लंबी दूरी तय करने वाले वाहनों की संख्या पहले की तुलना में कम नजर आ रही है। यह भी पढ़ें- सीमावर्ती इलाकों के पेट्रोल पंप पर दो सौ रुपए की ही मिल रही है पेट्रोल वाहनों की आवाजाही में कमी चेकपोस्ट पर तैनात कर्मियों के अनुसार सामान्य दिनों में जहां दिनभर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहती थीं। वहीं अब आवाजाही में गिरावट देखी जा रही है। वाहन चालकों का कहना है कि तेल की उपलब्धता को लेकर बनी अनिश्चितता और बढ़ते खर्च के कारण कई वाहन मालिक फिलहाल सीमित परिचालन कर रहे ह...