नई दिल्ली, मार्च 30 -- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बीते दिनों भले ही ईरान पर हमले रोकने की घोषणा की हो, लेकिन दोनों तरफ से लगातार बयानबाजी जारी है। दूसरी तरफ रिपोर्ट्स में यह खबर सामने आई है कि अमेरिका गुपचुप तरीके से ईरान पर जमीनी कार्रवाई की तैयारी कर रहा है। ईरान ने ऐसी किसी भी कार्रवाई की स्थिति में गंभीर परिणामों की चेतावनी दी है। इस बीच अब डोनाल्ड ट्रंप ने एक और उकसाऊ बयान दिया है। ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका ईरान के खार्ग द्वीप पर आसानी से कब्जा कर सकता है। ट्रंप ने इस दौरान साफ-साफ कहा है कि अमेरिका की नजर ईरान के तेल भंडारों पर है। फाइनेंशियल टाइम्स से बात करते हुए ट्रंप ने एक बयान में कहा कि अमेरिका के पास कई विकल्प हैं और वह द्वीप पर कब्जा करने का विकल्प चुन सकता है। उन्होंने कहा, "सच कहूं तो, मेरी सबसे पसंदीदा चीज ईरान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.