लोहरदगा, मई 16 -- लोहरदगा, संवाददाता। जिले में पेट्रोल एवं डीजल की उपलब्धता और तेल कंपनियों द्वारा पम्प संचालकों को की जा रही आपूर्ति को लेकर शनिवार को समाहरणालय सभाकक्ष में उपायुक्त संदीप कुमार मीणा द्वारा समीक्षा की गई। इस बैठक में तेल कंपनियों; एचपीसीएल, बीपीसीएल, आईओसीएल, रिलायन्स के सेल्स मैनेजर व पेट्रोल-डीजल पंप संचालक शामिल हुए। उपायुक्त ने पेट्रोल-डीजल की उपलब्धता व आपूर्ति की जानकारी ली। तेल कंपनियों के सेल्स प्रबंधकों ने बताया कि पेट्रोल व डीजल की आपूर्ति जिला में सामान्य है। जिला में पेट्रोल व डीजल की कोई कमी नहीं है। लोग आम दिनों की तरह ही पेट्रोल-डीजल का क्रय करें ताकि व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित होती रहे。

उपायुक्त की अपील उपायुक्त ने समीक्षा उपरांत आमजनों से अपील की है कि लोग ईंधन की वास्तविक आवश्यकता अनुसार ही अपने वाह...