नैनीताल, जून 9 -- भवाली, संवाददाता। पेट्रोलियम पदार्थों और घरेलू रसोई गैस की बढ़ती कीमतों के विरोध में मंगलवार को घोड़ाखाल तिराहे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ नारेाबजी की। इस दौरान पुतला दहन भी किया गया।प्रदर्शन का नेतृत्व पीसीसी सदस्य खष्टी बिष्ट ने किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की लगातार बढ़ती कीमतों से आम जनता की आर्थिक स्थिति पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। घरेलू गैस महंगी होने से परिवारों का मासिक बजट बिगड़ रहा है, जबकि होटल और रेस्टोरेंट व्यवसाय भी प्रभावित हो रहे हैं। पीसीसी सदस्य खष्टी बिष्ट ने कहा कि जनता पहले से ही बेरोजगारी और महंगाई की मार झेल रही है। यह भी पढ़ें- घरेलू गैस के दाम बढ़ने पर कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन ऐसे में ईंधन और रसोई गैस के बढ़ते दाम लोगों की परेशानियो...