नई दिल्ली, मार्च 20 -- Iran War Updates: मध्य पूर्व में चल रहे युद्ध ने अब एक नई चिंता खड़ी कर दी है। ईरान ने हॉर्मुज से गुजरने वाली ऊर्जा आपूर्ति को रोककर दुनिया में तेल और गैस का संकट पैदा किया। अब इसी रास्ते से समुद्र के नीचे बिछी इंटरनेट केबलों पर भी खतरा मंडरा रहा हैं। अगर इन्हें नुकसान हुआ तो दुनियाभर में इंटरनेट ठप हो सकता है। भारत सहित दुनिया में कई देशों की बैंकिंग-डिजिटल सेवाएं भी प्रभावित हो सकती हैं। रिपोर्ट के अनुसार, दुनिया के लिए दो अहम जगहें सबसे ज्यादा खतरे में हैं। पहली हॉर्मुज और दूसरी लाल सागर का बाब-अल-मंदेब मार्ग। इनके नीचे फाइबर केबलों का बड़ा जाल बिछा हुआ है। दावा किया जा रहा है कि ईरान ने हॉर्मुज में समुद्री सुरंगें बिछा दी हैं, जिससे शिपिंग कंपनियां और बीमा कंपनियां डरी हुई हैं। वहीं, लाल सागर में ईरान समर्थित हु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.