नई दिल्ली, सितम्बर 14 -- भारत में थोक महंगाई (Wholesale Price Inflation- WPI) का दबाव अगस्त 2026 में और बढ़ गया। सरकार की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक अगस्त में थोक महंगाई दर बढ़कर 9.92 फीसदी पर पहुंच गई, जबकि जुलाई में यह 9.78% थी। हालांकि, यह आंकड़ा CNBC-TV18 के पोल में लगाए गए 9.96 फीसदी के अनुमान से थोड़ा कम रहा, लेकिन लगातार ऊंची बनी महंगाई ने अर्थव्यवस्था के लिए चिंता जरूर बढ़ा दी है। खासतौर पर फ्यूल, बिजली और खाद्य वस्तुओं की कीमतों में तेजी ने थोक महंगाई को ऊपर बनाए रखने में बड़ी भूमिका निभाई है। हाल के महीनों में WPI महंगाई करीब 10 फीसदी के आसपास बनी हुई है, जिससे कंपनियों की लागत और आगे चलकर आम लोगों पर कीमतों का दबाव बढ़ने की आशंका रहती है। यह भी पढ़ें- 429 रुपये का शेयर 6 दिन में ही 1700 रुपये के पार, 300% की तूफानी तेजीखाद्य...