भभुआ, दिसम्बर 26 -- भभुआ। कैमूर के युवा तेल्हाड़ कुंड जलप्रपात के बीच न्यू ईयर को सेलिब्रेट करेंगे। वह न सिर्फ पिकनिक मनाएंगे बल्कि डीजे की धुन पर धूम भी मचाएंगे। जंगल और पहाड़ और घाटी से पहुंचने पर सैलानी यहां का दृश्य देख रोमांचित हो उठते हैं। उनमें सेल्फी लेने की जल्दी दिखती है। कैमूर पहाड़ी से 80 मीटर नीचे कुंड में पानी गिरता है। तब हरियाली के बीच उसकी बूंदे गजब की छंटा बिखेरती है। कहते हैं कि तेल्हाड़ कुंड के जलप्रपात का पानी हमेशा शीतल रहता है। झील की खूबसूरती, चारों ओर की हरियाली, पंक्षियों की चहचहाहट और प्राकृतिक सुंदरता पर्यटकों का मन मोह लेती है। यहां की जैव विविधता, पंक्षी और जंगली जानवर, प्राकृतिक जलप्रपात पर्यटकों के सफर को जीवन भर यादगार रखने वाला बना देता है। फोटो- 26 दिसंबर भभुआ- 17 कैप्शन- अधौरा प्रखंड के करर के पास पहाड़ व ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.