बिहारशरीफ, दिसम्बर 22 -- एकंगरसराय, निज संवाददाता। प्रखंड के तेल्हाड़ा बाजार व आसपास के क्षेत्र को एकीकृत करते हुए उसे नगर पंचायत बनाने को लेकर लोगों ने मंत्री को ज्ञापन दिया है। तेल्हाड़ा पैक्स अध्यक्ष रामकुमार प्रसाद ने इस संबंध में नगर विकास आवास मंत्री व जिला पदाधिकारी को इसके लिए आवेदन दिया है। उन्होंने कहा कि तेल्हाड़ा नगर पंचायत बनने की सभी शर्तें पूरी करतर है। तेल्हाड़ा पहले परगना भी रह चुका है। तेल्हाड़ा का विश्व पटल पर अपना ऐतिहासिक महत्व है। यहां नालन्दा विश्व विद्यालय से पहले तिलाधक विश्व विद्यालय था। यहां एक हजार बौद्ध भिक्षु रहकर अध्ययन करते थे। इसका वर्णन चीनी यात्री ह्वेनसांग की किताब में भी मिलता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...