बिहारशरीफ, जून 23 -- बिहारशरीफ, निज संवाददाता। एकंगरसराय प्रखंड के तेल्हाड़ा अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के नए भवन निर्माण काम पूरा होने के बाद भी वहां लोगों का इलाज नहीं हो रहा था। इससे लोगों में नाराजगी थी। शोधार्थी विकास आनंद ने इसे लोक शिकायत में उठाया था। इसके बाद विभाग हरकत में आया। अब वहां इलाज शुरू हो चुका है। इससे लोगों में काफी खुशी है। इसमें हो रही लेट लतीफी पर लोगों ने आपत्ति जतायी थी। यह भी पढ़ें- तेल्हाड़ा अस्पताल में इलाज हुआ शुरू

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...