बिहारशरीफ, जून 29 -- फोटो : तेल्हाड़ा पैक्स-बिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव से सम्मान ग्रहण करते तेल्हाड़ा पैक्स अध्यक्ष रामकुमार बोकाडिया। एकंगरसराय, निज संवाददाता। तेल्हाड़ा पैक्स अध्यक्ष रामकुमार बोकाडिया को भारतीय बीज सहकारिता समिति ने सदस्यता प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। 29 जून को पटना में आयोजित कार्यक्रम में बिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव ने उन्हें समिति का सदस्यता प्रमाण पत्र दिया। पूर्व में भी उनके राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर कई अवार्ड मिल चुके हैं। उनकी उपलब्धि पर क्षेत्र के लोगों ने उन्हें बधाई दी है। (एकंगरसराय से अशोक पांडेय)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...