तेलोडीह दहेज हत्याकांड में मुख्य आरोपी गिरफ्तार
गिरडीह, जून 30 -- खोरीमहुआ, प्रतिनिधि। खोरीमहुआ अनुमंडल के घोड़थम्भा ओपी क्षेत्र अंतर्गत तेलोडीह गांव में हुई बहुचर्चित दहेज हत्या मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में गिरिडीह भेज दिया है। पुलिस की इस कार्रवाई से मामले की जांच को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। जानकारी के अनुसार बीते दिनों तेलोडीह गांव में एक विवाहिता की कथित रूप से दहेज की मांग को लेकर हत्या कर दी गई थी। आरोप है कि हत्या के बाद साक्ष्य मिटाने की नियत से शव को कुएं में फेंक दिया गया था। घटना के बाद मृतका के परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया था और सड़क जाम कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया था। यह भी पढ़ें- दहेज हत्या में पति सहित आरोपितों तीन की अग्रिम जमानत याचिका निरस्तगिरफ्तारी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.