तेलुगु फिल्मों की अभिनेत्री पावला श्यामला का निधन
नई दिल्ली, जुलाई 28 -- तेलुगु फिल्मों की कैरेक्टर आर्टिस्ट अभिनेत्री पावला श्यामला का मंगलवार तड़के दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 75 वर्ष की थीं। मूवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन (एमएए) की संयुक्त सचिव कराटे कल्याणी ने बताया कि श्यामला का अंतिम संस्कार 29 जुलाई को हैदराबाद में होगा। श्यामला पिछले कुछ वर्षों से आर्थिक और स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों का सामना कर रही थीं, लेकिन तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री के कई सदस्यों ने उनकी मदद की थी। श्यामला के परिवार में उनकी बेटी है।चार दशक से अधिक लंबे फिल्मी करियर में श्यामला ने अनेक तेलुगु फिल्मों में अभिनय किया। वर्ष 1980 के शुरुआती दशक में इसी नाम के एक चर्चित नाटक में उनके अभिनय के बाद उन्हें लोकप्रिय रूप से पावला श्यामला के नाम से जाना जाने लगा।दिग्गज फिल्मकार और दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित के....
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.