गढ़वा, जून 14 -- गढ़वा। गढ़वा जिला तेली साहू समाज की बैठक सोमवार को बंधन मैरिज हॉल नवादा मोड़ होगा। बैठक में 20 प्रखंडों के तेली साहू समाज के लोगों को आमंत्रित किया गया है। बैठक में महिला जिला अध्यक्ष, युवा जिला अध्यक्ष का चयन किया जाएगा। जिला अध्यक्ष के लिए सलाह लिया जाएगा। गढ़वा जिला में तेली समाज के चार अध्यक्ष लेकिन साहू समाज के सभी लोगों से आग्रह है कि 20 प्रखंड के लोग जिस व्यक्ति को चाहेंगे वही व्यक्ति गढ़वा जिला का अध्यक्ष होगा। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष मनीष कुमार गुप्ता, डॉ राकेश रंजन गुप्ता, सुनील कुमार गुप्ता, टिंकू गुप्ता, विवेक कुमार गुप्ता, गणेश प्रसाद गुप्ता, मुकेश कुमार गुप्ता सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...