तेली साहू समाज : संगठन से जोड़ने को घर-घर चलेगा अभियान
जमशेदपुर, अक्टूबर 6 -- राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन की मासिक बैठक रविवार को साकची के होटल में जिलाध्यक्ष राकेश साहू की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सितंबर के कार्यों की समीक्षा के साथ क्षेत्रीय कमेटियों से मिली समस्याओं के शीघ्र समाधान और संगठन के विस्तार पर चर्चा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से 25 अक्तूबर को साकची सब्जी गद्दी, भवन लाइन में संगठन के जिला कार्यालय का उद्घाटन का निर्णय लिया गया। समारोह में प्रदेश अध्यक्ष दिलीप कुमार निलेश, सांसद विद्युतवरण महतो और विधायक पूर्णिमा दास को आमंत्रित किया जाएगा। संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए जिले के सभी क्षेत्रों में गंजी-झंडा वितरण अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। इसके तहत समाज के प्रत्येक घर पर संगठन का झंडा लगाने की योजना है। वहीं, सड़क किनारे व्यवसाय करने वाले समाज के लोगों को संगठन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.