रांची, दिसम्बर 25 -- बुढ़मू, प्रतिनिधि। झारखंड प्रदेश तेली समाज के नेतृत्व में गुरुवार को बुढ़मू और उमेडंडा में पंचायत कमेटियों का गठन किया गया। बुढ़मू बाजारटांड़ में आयोजित बैठक की अध्यक्षता उप प्रमुख हरदेव साहू ने की। मुख्य अतिथि झारखंड प्रदेश तेली समाज के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साहू, विशिष्ट अतिथि प्रदेश युवा अध्यक्ष डॉ सुभाष साहू, प्रदेश सचिव धनीराम साहू तथा रांची जिलाध्यक्ष जेम्स कश्यप मौजूद थे। बैठक की शुरुआत समाज के पदाधिकारियों के सम्मान के साथ हुई, जहां उपस्थित लोगों ने उन्हें अंगवस्त्र ओढ़ाकर स्वागत किया। बैठक में सर्वसम्मति से पुरुषोत्तम साहू को बुढ़मू पंचायत कमेटी का अध्यक्ष चुना गया। बैठक का संचालन का कार्य मास्टर बीरबल साहू ने किया। वहीं, उमेडंडा पंचायत में दूसरी बैठक की अध्यक्षता संजय साहू ने की। उमेडंडा पंचायत अध्यक्ष पद के लि...