लोहरदगा, मार्च 13 -- लोहरदगा, संवाददाता।छोटानागपुरिया तेली उत्थान समाज लोहरदगा की बैठक तेली धर्मशाला लोहरदगा में हुई जिला अध्यक्ष प्रो शिवदयाल साहू की अध्यक्षता में हुई। इसमें गुमला जिला तेली समाज द्वारा 15 मार्च रविवार को आयोजित किए जानेवाले तेली महा जतरा सह सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल होने पर विचार विमर्श किया गया। लोहरदगा जिला से अधिक से अधिक संख्या में समाज के महिला-पुरुषों की भागीदारी इस कार्यक्रम में सुनिश्चित करने पर बल दिया गया। भागीदारी के इच्छुक लोग समिति के महासचिव सोहन साहू से सम्पर्क करेंगे।लोहरदगा तेली समाज द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह कार्यक्रम एवं शहीद तिलेश्वर साहू की पुण्य तिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा की समीक्षा की गई। बैठक में सोहन साहू, मुन्ना साहू, रामबिलास साहू, बजरंग साहू, सत्यनारायण साहू, विदेशी साहू, मुक...