गुमला, जनवरी 2 -- गुमला। छोटानागपुरिया तेली उत्थान समाज की सामाजिक वनभोज और वार्षिक तेली जतरा की तैयारी को लेकर चार जनवरी को तेली छात्रावास गुमला में दिन के 11.30 बजे बैठक आयोजित होगी। बैठक समाज के सभी पदाधिकारी, प्रखंड स्तर के पदाधिकारी,युवा व महिला इकाई के सदस्य और समाज के प्रबुद्धजन समय बैठक में उपस्थित होकर आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने में भागीदारी करेंगे। यह जानकारी जिला अध्यक्ष कलिंद्र साहू ने दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...