रांची, अप्रैल 8 -- कांके, प्रतिनिधि। कांके के होचर स्थित एक निजी होटल में बुधवार को तेली समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें तेली अधिकार मंच का औपचारिक गठन किया गया। बैठक की अध्यक्षता निरंजन तेली ने की, जबकि संचालन पंकज कश्यप ने किया। कार्यक्रम में समाज के दर्जनों लोग उपस्थित रहे और संगठन के गठन को लेकर उत्साह देखा गया। बैठक में सर्वसम्मति से संगठन के पदाधिकारियों का चयन किया गया। निरंजन तेली को मंच का मुख्य संयोजक चुना गया, वहीं पंकज कश्यप को कोष संयोजक, धनेश्वर साहू को सह संयोजक, संजय साहू को महासंयोजक और विशाल साहू को व्यापार संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अलावा हरिनाथ साहू, रवींद्र साहू और मनोज साहू को मुख्य संरक्षक बनाया गया।राजनीतिक पदों से दूरी का निर्णय:बैठक में यह स्पष्ट किया गया कि मंच की मुख्य कार्यकारिणी का को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.