धनबाद, अप्रैल 7 -- धनबाद। धनबाद थाना क्षेत्र के तेलीपाड़ा में एक जेनरल स्टोर के पास एक शव मिला। शव मिलने पर वहां भीड़ जुट गई। लोगों ने शव की पहचान रिक्शा चालक कुलदीप भोक्ता के रूप में की। मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि मृतक मूल रूप से पूर्वी टुंडी का रहने वाला था। मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही चलेगा। प्रथम दृष्टया मृतक के शरीर पर किसी प्रकार के चोट के निशान नहीं मिले हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...