मधेपुरा, अप्रैल 2 -- आलमनगर एक संवाददाता । बसनवाड़ा पंचायत के तेलियारी गांव में चुल्हे की चिंगारी से अगलगी का शिकार बने व्यक्ति को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा। हालांकि दमकल के साथ पहुंचे दमकल कर्मी और स्थानीय लोगों के मदद से आग पर काबू पाया जा सका। घटना मंगलवार के देर रात की बतायी गई। बताया गया कि बीती रात तेलियारी वार्ड सात के अशोक साह के घर में चुल्हे के चिंगारी से आग लग गई। आग की लपटें देख आस परोस के दर्जनों लोग आग बुझाने में जुट गए। वहीं सूचना पर अग्निशमन दस्ता ग्रामीणों के मदद से आग बुझाने में जुट गए। करीब आधा घंटा के कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। जिससे आस परोस के अन्य घरों को बचा लिया गया। लेकिन तब तक अशोक साह का घर सहित घर में रखा फर्नीचर, बिछावन, अनाज आदि दर्जनों घरेलू सामान आग के हवाले हो गया। इतना हीं नहीं इस वार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.