आगरा, अप्रैल 9 -- भारतीय जनता पार्टी के स्थापना वर्ष के अवसर पर पार्टी ने बस्ती चलो अभियान शुरू किया है। इसी अभियान के तहत शहर के तेलियान चौक पर चौपाल का आयोजन हुआ। चौपाल का नेतृत्व जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा ने किया। इस दौरान आमजन को केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के मूल मंत्र पर कार्य कर रही है। कार्यक्रम में रमेश साहू, राजेंद्र बोहरे, आकाश दीप वर्मा, सुरेश माहेश्वरी, राजवीर भल्ला, अनुरोध प्रताप सिंह, अरविन्द पाण्डेय, आलोक कुलश्रेष्ठ सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...