प्रयागराज, मार्च 3 -- प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। तेलियरगंज में कथित पार्क की जमीन पर व्यावसायिक निर्माण के विरोध में वहां के व्यापारी होली नहीं खेलेंगे। प्रशासन के आग्रह पर लोगों ने मंगलवार सुबह पांच बजे होलिका जलाई, लेकिन होली नहीं खेलने का निर्णय लिया। निर्माण के विरोध में तेलियरगंज चौराहा पर इस वर्ष डीजे भी नहीं बजेगा। व्यापार मंडल तेलियरगंज के महामंत्री राजाराम कनौजिया ने बताया कि निर्माण के विरोध में इस वर्ष होली पर्व से दूरी बनाने का निर्णय लिया गया। एसडीएम अभिषेक सिंह के नेतृत्व में प्रशासन की टीम रविवार को आई और आवास विकास योजना के लोगों से बात की। प्रशासन ने विवाद पर आवास विकास परिषद के लोगों के साथ बातचीत का आश्वासन दिया। प्रशासन के आग्रह पर सुबह होलिका दहन हुआ। व्यापार मंडल के महामंत्री ने बताया कि छह मार्च को आवास विकास परिष...