प्रयागराज, जनवरी 30 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। तेलियरगंज की आजाद मार्केट में कथित पार्क की जमीन पर निर्माण का दूसरे दिन भी जबरदस्त विरोध हुआ। मार्केट के व्यापारी और क्षेत्र के लोग तेलियरगंज मार्केट के पास सुबह से शाम तक धरने पर बैठे रहे और निर्माण शुरू नहीं होने दिया। इसकी जानकारी होने पर महापौर उमेश चंद्र गणेश केसरवानी और विधायक हर्षवर्धन बाजपेई भी पहुंचे। महापौर व विधायक ने क्षेत्रीय लोगों से पूरी जानकारी ली और उचित निर्णय लेने के लिए कहा। दूसरी ओर आवास विकास परिषद से जमीन खरीदने के बाद निर्माण करने वाले भी अपने साथियों के साथ परिसर में बैठे रहे। बताया जा रहा है की फिलहाल मार्केट में निर्माण को रोकने के लिए कहा गया है। मार्किट के व्यापारियों का दावा है कि प्रशासन में ही निर्माण रुकवा दिया है। मार्केट के व्यापारियों का कहना है कि जि...