औरंगाबाद, मार्च 14 -- कुटुंबा प्रखंड के तेलहारा गांव में शनिवार को पशु बांझपन निवारण शिविर एवं पशुपालन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम पशुपालन निदेशालय के तत्वावधान में आयोजित हुआ, जिसमें स्थानीय पशुपालकों ने पशुओं की देखभाल और प्रबंधन से जुड़ी जानकारी प्राप्त की। शिविर में पशु चिकित्सकों ने दुधारू पशुओं में बढ़ रही बांझपन की समस्या, उसके कारणों, लक्षणों और बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से बताया तथा आवश्यक टीकाकरण भी किया। डॉ. अभिनय कुमार ने कहा कि संतुलित आहार की कमी, समय पर टीकाकरण नहीं होना, संक्रमण तथा उचित देखभाल के अभाव में पशुओं में बांझपन की समस्या बढ़ जाती है। उन्होंने कहा कि यदि पशुपालक नियमित रूप से पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण कराएं और संतुलित आहार के साथ स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराएं तो इस समस्या से काफी हद त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.