बिहारशरीफ, मार्च 29 -- हरनौत, निज संवाददाता। तेलमर थाना क्षेत्र के हिरदन बिगहा गांव के खंधा में रविवार को पानी भरे गड्ढे से युवक का शव बरामद किया गया। मृतक की पहचान जीवनपुर गांव के 40 वर्षीय अमरेन्द्र कुमार उर्फ पिक्कू के रूप में की गयी है। एफएसएल की टीम बुलायी गयी। सदर डीएसपी-टू संजय कुमार जायसवाल ने भी घटनास्थल का मुआयना किया। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों ने पानी में छहला रहे शव को देखकर थानाध्यक्ष को सूचना दी गयी। ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला गया। उसके बाद उसकी पहचान की गयी। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चलेगा कि उसकी मौत कैसे हुई है। परिजनों के बयान पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.