गिरडीह, मार्च 3 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। गाण्डेय थाना क्षेत्र के कछेल गांव के समीन तेलखारी जंगल से दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। एसपी डॉ बिमल कुमार को मिली गुप्त सूचना पर साइबर थाना पुलिस को यह सफलता मिली है। दरअसल, एसपी को सूचना मिली थी कि गाण्डेय थाना क्षेत्र के कछेल गांव के समीप तेलखारी जंगल में कुछ साइबर अपराधी बैठ कर साइबर अपराध कर रहे हैं। इसी सूचना पर एसपी के निर्देश पर साइबर थाना प्रभारी के नेतृत्व में तेलखारी जंगल में छापामारी कर दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार कर दिया गया। गिरफ्तार साइबर अपराधियों में गाण्डेय थाना क्षेत्र के भण्डारकुंडा निवासी साहिद अफरीदी एवं मो शमशाद अंसारी शामिल है। गिरफ्तार साइबर अपराधियों के पास से 04 मोबाइल एवं 06 सिम बरामद किया गया है। पुलिसिया पूछताछ में गिरफ्तार दोनों साइबर अपराधियों ने साइबर...