रुद्रपुर, जून 10 -- तेलंगाना से 20 करोड़ रुपये कीमत के जेवरात चोरी कर नेपाल भागने की फिराक में दंपति और साली को यूपी-उत्तराखंड बॉर्डर पर दबोचा गया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 8 किलो सोना और एक किलो पचास ग्राम चांदी बरामद किया। दंपति नेपाल भागने की फिराक में थे। तेलंगाना पुलिस की एक कॉल से यूपी और उत्तराखंड पुलिस एक्टिव हो गई थी। तीनों रोडवेज बस पर सवार थे। उधम सिंह नगर पुलिस के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय बाजार में बरामद जेवरात की कीमत 20 करोड़ रुपये से अधिक आंकी गई है। लिस आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद बिलासपुर थाने ले आई। तीनों में दो दंपति हैं और एक महिला आरोपी की साली बताई जा रही है। यह भी पढ़ें- कालापानी की 'सजा' से आजाद होंगे उत्तराखंड के ये गांव, दशकों पुराना इंतजार खत्मतेलंगाना पुलिस की कॉल पर एक्टिव हुई पुलिस जानकारी के मुताबिक...