जमशेदपुर, अप्रैल 11 -- जमशेदपुर। साकची स्थित एक होटल में अखिल भारतीय सैनिक साहू महासभा ने एक विशेष स्वागत समारोह आयोजित किया। जिला अध्यक्ष राकेश साहू के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में तेलंगाना साहू समाज के प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार साहू और बेंगलुरु के जिला अध्यक्ष कृष्णा साहू का अभिनंदन किया गया। राकेश साहू ने समाज की एकजुटता पर बल देते हुए कहा कि जमशेदपुर में साहू समाज पूरी निष्ठा के साथ संगठित होकर कार्य कर रहा है और राष्ट्रीय संगठन के दिशा-निर्देशों का पालन प्राथमिकता से किया जा रहा है। इस अवसर पर विदेशी साव, शिवलोचन शाह, राहुल रंजीत कुमार साव और अरुण साहू सहित समाज के कई सदस्य उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.