नई दिल्ली, नवम्बर 5 -- तेलंगाना के खम्मम जिले में झील में बचाव अभियान के दौरान लापता हुए दस एसडीआरएफ जवानों को सुरक्षित बचा लिया गया है। जवान नाव पलटने के बाद से लापता हो गए थे। अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। जिले के सत्यपल्ली मंडल में स्थित बेथुपल्ली झील के उफान पर होने के कारण वहां फंसे मछुआरों को बचाने के लिए बुधवार रात को राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) के जवानों को दो नावों के साथ तैनात किया गया।बचाव अभियान के दौरान पानी के तेज बहाव की वजह से एसडीआरएफ की दोनों नावें पलट गईं। हालांकि, एसडीआरएफ के कर्मी झील के किनारे मौजूद कुछ पेड़ों को पकड़कर लटके रहे। बाद में रात भर चले बचाव अभियान के दौरान एसडीआरएफ के कर्मियों ने उन्हें सुरक्षित निकाल लिया।खम्मम जिले के कलेक्टर दिवाकर टीएस ने बताया कि सभी को सुरक्षित बचा लिया गया है। '...