तेलंगाना में ट्रेन से गिरकर मिर्जाचौकी के मजदूर की मौत,परिवार में मातम
साहिबगंज, जुलाई 18 -- मंडरो। मिर्जाचौकी थाना क्षेत्र के महादेवरण गांव के राजू मोहली (32 ) की तेलंगाना राज्य के वारंगल रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार को ट्रेन से गिरने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजनों में मातम पसर गया। मृतक की पत्नी पूजा देवी के अनुसार, राजू बीते सोमवार को मजदूरी की तलाश में घर से निकला था। इसके बाद वह तेलंगाना पहुंचा। वहां वारंगल रेलवे स्टेशन के पास किसी ट्रेन से गिरने से उसकी मौत हो गई। रेलवे से घटना की जानकारी मिलने पर मिर्जाचौकी थाना प्रभारी रूपेश कुमार यादव एवं मिर्जाचौकी रेलवे स्टेशन प्रबंधक ने मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दी। यह भी पढ़ें- रोजगार के लिए तमिलनाडु गए पांकी के युवक की ट्रेन से गिरकर मौत राजू मोहली अपने पीछे मां सुभद्रा देवी,पत्नी पूजा देवी और दो छोटे-छोटे पुत्रों को छोड़ गया है।घटना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.